Breaking News

सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी, सात यात्रियों को आई चोट

सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान (Boeing 787-9 Dreamliner aircraft) में गड़बड़ी के कारण सात यात्रियों को चोट आई है। जिस विमान में गड़बड़ी हुई उसे संचालित करने वाली एयरलाइन कंपनी का नाम स्कूट है। खबरों के मुताबिक ग्वांगझू में सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएसएफ को बीजीबी का आश्वासन- सीमावर्ती जिलों के अल्पसंख्यकों की होगी सुरक्षा

विमानन कंपनी स्कूट ने बताया, शुक्रवार सुबह विमान के ग्वांगझू के पास पहुंचने पर चालक दल ने गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर श्रेणी के इस विमान में टर्ब्युलेंस हुआ। झटके लगने के कारण चार यात्रियों और तीन चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं।

सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी, सात यात्रियों को आई चोट

एक चोटिल यात्री अस्पताल में भर्ती

खबर के मुताबिक स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- टीआर100 सुबह करीब 5.45 बजे सिंगापुर से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद टर्ब्युलेंस की खबर आई। स्थानीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे विमान चीन के ग्वांगझू में सुरक्षित लैंड कराया गया।

Also please watch this video

स्कूट कंपनी के मुताबिक ग्वांगझू पहुंचने पर पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। 6 सितंबर को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे, एक चोटिल यात्री को बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी ने यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के जीवन के साथ कोई समझौता न करने की बात कही है।

35 हजार फीट की ऊंचाई पर लगे झटके, रफ्तार पर भी लगाम

फिलहाल, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विमानों के आवागमन पर नजर रखने वाली वेबसाइट- फ्लाइट रडार के मुताबिक जब विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर था, उसी समय झटके लगे। लगभग 500 नॉट की गति से उड़ रहा विमान अचानक 25 फीट नीचे आ गया। इस दौरान गति लगभग आधी- 262 नॉट हो गई। इस डेटा के मुताबिक हालात सामान्य होने पर विमान वापस अपनी मूल ऊंचाई और गति हासिल करने में सफल रहा।

About News Desk (P)

Check Also

बांग्लादेश को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मुहैया करेगा अमेरिका, मोहम्मद यूनुस ने मांगी थी मदद

बांग्लादेश को विकास संबंधी परियोजनाओं, युवाओं को सशक्त बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं ...