Breaking News

निपुण भारत अभियान : बच्चों को कराया जा रहा शैक्षिक भ्रमण, परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने चिडियाघर कानपुर व ऐतिहासिक स्थल बिठूर के बारे में जाना

बिधूना। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे निपुण भारत अभियान के अनेकानेक कार्यक्रमों के तहत बेसिक शिक्षा को नई गति देने के परिप्रेक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना के 146 बच्चों को जानवरों व पक्षियों की जानकारी के लिए चिडिया घर कानपुर एवं ऐतिहासिक जानकारी के लिए बिठूर का भ्रमण कराया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना के इंचार्ज प्रधानाध्यपक संजय कुमार सिंह सेंगर, शिक्षिका रेनू देवी व कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में विद्यालय के 146 बच्चे सुबह बस द्वारा शैक्षिक भ्रमण पर कानपुर के लिए रवाना हुए। जहां पर बच्चों ने सबसे चिडिया घर का भ्रमण किया। चिडिया घर में बच्चों ने जहां जानवरों व पक्षियों के बारे में विस्तार से जाना।

वहीं वहां पर लगे झूला आदि को झूलकर पूरा आनन्द लिया। इस दौरान बच्चों की खुशी देखने लायक थी। इसके बाद बच्चे बिठूर पहुंचे जहां पर उन्होंने किला, ब्रम्हावर्त घाट, वाल्मीकि आश्रम, नाना साहब स्मारक आदि को देखा और उनके इतिहास के बारे में जाना।

इसके अलावा विकास खंड बिधूना की ग्राम पंचायत मढ़हा माछीझील में स्थित प्रथमिक विद्यालय के शिक्षक विवेक बाजपेई व कम्पोजिट विद्यालय चन्दरपुर की शिक्षिका दिव्या तिवारी ने भी अपने विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराया। उक्त विद्यालयों के बच्चे ने भी चिडिया घर कानपुर व बिठूर का भ्रमण कर वहां के बारे में विस्तार से जाना।

बच्चों के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम से अभिभावक भी प्रसन्नता दिखी। उनका कहना था कि इस तरह के भ्रमण कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में बृद्धि होगी। थे। बच्चों के शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक/शिक्षिका अनीता चौहान, अलिका, दिनेश सिंह व राजेश शुक्ला का विशेष योगदान रहा है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...