Breaking News

नहीं रहे राम जेठमलानी

नयी दिल्ली। जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि जेठमलानी ने नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली। महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी।
उनके बेटे ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था। महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम सरकार यहां लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जाएगा।

 

About Samar Saleel

Check Also

30 करोड़ के विकास कार्यों की फाइलों की जांच की ख़बरों को नगर निगम ने बताया निराधार

लखनऊ। महानगर में विकास कार्यों से जुड़ी 30 करोड़ की फाइलों (Files Worth Rs 30 ...