लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड (Development block)की दो ग्राम पंचायतों (Two Gram Panchayats) में प्रत्येक शुक्रवार (Friday) को ग्राम चौपाल (Gram Chaupals) का आयोजन किया जा रहा है। बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।
सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है। ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
इन चौपालों में व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है। श्री मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे। उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम् भूमिका रहेगी। इन चौपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन/सर्वे में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो सकेगा।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1181ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 2813 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 2813 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5137 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और 59 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 34 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 89 लाख 68 हजार से अधिक ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 93 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया।