Breaking News

संतों और महर्षियों की प्रतिमाओं पर माथा टेक कर मनोज तिवारी का जनसंपर्क; बोले- समस्याओं के निवारण के लिए बनेगा मैकेनिज़्म 

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी बुधवार को, संत शिरोमणि महर्षि रविदास के चाँदगंज स्थित मंदिर पहुँचे। मंदिर में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और माथा टेका और श्रम-दान किया। उसके बाद, आज का अपना जनसंपर्क अभियान शुरु किया।

इसके तुरंत बाद वो लवकुश नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुँचे। वहाँ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रम दान किया। इसके बाद, लवकुश नगर मीना मार्केट और आसपास के क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और वोट मांगने की अपील की।

झाडू लगा कर दिया स्वाभिमान और सादगी का संदेश

इस दौरान, उन्होंने लवकुश नगर में कहा कि वह पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों को महफूज़ रखने के लिए संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। और हम कांग्रेसी श्रम की महत्ता को हमेशा सर्वोपरि मानते हैं। दोनों संतो ने अपने जीवनकाल में समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाया और प्रेम, सद्भाव और समता-समानता का पाठ समाज को दिया।

150 वकीलों ने सर्वसहमति से मनोज तिवारी को जिताने के लिए कसी कमर 

अपने तूफानी दौरे के तहत, वो अबरार नगर शिवानी विहार कॉलोनी पहुँचे और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट माँगा। इसके बाद, मनोज तिवारी ने चाँदन गॉंव स्थित जरहरहा, सुग्गामौउ आदि क्षेत्रों का दौरे किये। क़रीब 2 बजे के आस-पास, मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ इंदिरा नगर स्थित सहारा ट्रेड सेंटर पहुँचे जहाँ बिक्रीकर बार एसोसिएसन ने विनीत चंद्रा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की थी। यह मीटिंग मनोज तिवारी के समर्थन में बुलाई गयी थी। इस मीटिंग में लगभग 150 वकील उपस्थित रहे, जिन्होंने सर्वसहमति से मनोज तिवारी को जिताने के लिए कमर कसने की बात कही।

समस्याओं का तुरंत निवारण के लिए डिवेलप होगा मकैनिज़्म

इस बैठक के तुरंत बाद उनका काफिला हुसड़िया गांव पहुँचा। वहा पहुँचकर मनोज तिवारी ने बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद माँगा और वोट देने की अपील की। रात का जनसंपर्क अभियान निशातगंज की सातों गलियोँ, पेपर मिल कॉलोनी और बालदा रोड न्यू हैदराबाद में चला।इस दौरान, मनोज तिवारी ने जनसंपर्क अभियान में कहा कि मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी उनके हक में काम कर रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी का नारा ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ उनके चुनाव कैंपेन में कैटलिस्ट की भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए और समस्याओं को दूर करने के लिए 24 घंटा 300 दिन जनता के बीच में उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही वह एक ऐसा मैकेनिज्म डिवेलप करेंगे जिसके तहत समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाएगा।

अजय कुमार सिंह “अज्जू” के निधन पर किया शोक व्यक्त

उन्होंने लोगो से जनसंपर्क के दौरान यह भी कहा कि विधायक बनते ही वो प्रदेश 100 से ज़्यादा हिरासत में हुई ब्राह्मण हत्याओं और उत्पीड़न की सीबीआई से जाँच करवाई जाएगी और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलवा कर रहेंगे । इससे पहले मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी अजय कुमार सिंह “अज्जू” के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को अपनी श्री चरणों में स्थान दें।

Report- Anshul Gaurav 

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...