Breaking News

ऑनलाइन एक्टिविटी : ईश्वर के नाम पत्र

लॉक डाउन के दौरान अपने-अपने घरों में बंद लोगों को व्यस्त रखने के इरादे से समाज में सक्रीय समाजसेवी संस्थान अलग-अलग तरीके से उन्हें नित नया टास्क करने को दे रहे हैं, जो उन्हें व्यस्त रखने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करवा रहा है।

समजसेवा से जुड़ी अंश वेलफेयर फाउंडेशन भी ऑनलाइन एक्टिविटी चला रही है। संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2013 से महिला सशक्तिकरण, कला व संस्कृति, अध्यात्म के साथ ही ज़रूरतमंदो लोगों की आवश्यकता की पूर्ति आदि पर काम करती आ रही है।

लॉक डाउन के दौरान जब लोग अपने घरों में बंद हैं ऐसे में उनको कुछ नया सिखाने और जोड़े रखने के इरादे से हम लोग अलग अलग विषयों जैसे- मित्र की विशेषताएं, ईश्वर के नाम पत्र आदि विषयों पर आधारित एक्टिविटी करवा रहे हैं। जिसमें से पांच उत्कृष्ठ लेखन को प्रोत्साहित करते हुए उनका नाम वो फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जाता है।

एक्टिविटी का विषय : इस एक्टिविटी में शामिल होने वाले लोगों को प्रतिदिन एक अलग विषय पर पटरे लिखने के लिए बोलै जाता है। जैसे कल का विषय था ” ईश्वर के नाम पत्र।” मनुष्य ने प्रकृति को अपनी तरह से चलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन प्रकृति ने अब मनुष्य से अपना बदला लेने की ठान ली। आज लोग महामारी कोरोना जैसी अदृश्य बीमारी से जूझ रहे हैं। आज ईश्वर से प्रार्थना करने का समय है। जुड़ाव परिवार की नींव से है। पहले के समय में जब टेलीफोन, मोबाइल, इंटरनेट नही था तो हम पत्र के माध्यम से अपने प्रियजनों से बात करते थे।

बड़ा संकट है, आइये ईश्वर को मनाए : इस एक्टिविटी में प्रतिभागियों को ईश्वर के नाम एक पत्र लिखना था। हमने प्रकृति को नष्ट करने में कोई कसर नही छोड़ी उसकी माफी मांगनी थी। इस आपदा को रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना करनी थी। जो जिस भगवान को मानते हैं, उनकी फोटो के साथ अपनी फोटो लगा कर भेजना था।

फ़ोटो पर “stay home stay safe” का मैसेज : एक्टिविटी में ईशिका खरे, अनूप घोष, अमर्त्य मित्रा, अद्यानशी कपूर, अर्णव सक्सेना, रीना सिंह, मधु कीर्ति, पारुल वर्मा जंग, शिखा सूरी, सुनीता राय, जयश्री शुक्ला, स्वरा त्रिपाठी, रचना कपूर, अखिलेश मिश्रा, श्वेता भारद्वाज, नीरजा शुक्ला, आभा सिंह, अर्चना गोस्वामी, अनुराज सक्सेना, अनामिका मित्रा, पंकज श्रीवास्तव, डॉ अर्चना श्रीवास्तव, ज़ोया शमीम, अंशिका सक्सेना, श्वेता सिंह, अलका सिंह, मधु अग्रवाल, रेणुका सिंह, निहारिका, विकास यादव, राखी लाखन, अस्मत जमाल, डिंपल दत्ता, प्रतीक सरकार की प्रविष्टियां मुख्य रूप से आईं।

About Samar Saleel

Check Also

बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर, यहां दर्शन के लिए पार करनी होती हैं 76 सीढ़ियां

भारत के तकरीबन हर राज्य में धार्मिक स्थल हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना अलग ...