लखनऊ। आज जी-20 के सम्बन्ध में राजनीति विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘लोकतंत्र और सतत् विकास’’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज के इस विशेष संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता प्रो रिपुसूदन सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं प्रो राजपाल बुदानिया, राजनीति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज का स्वागत एवं परिचय प्रो कमल कुमार ने किया।
विभागीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट में शिक्षकों ने आजमाया हाथ, डा आकाश अस्थाना रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
उक्त विषयक प्रो रिपुसूदन सिंह ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास के मूल्यों को उद्घाटित किया। प्रो राजपाल बुदानिया ने लोकतंत्र और सतत् विकास को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में प्रस्तुत किया एवं सतत् विकास लक्ष्य, विकसित और विकासशील देशों में मध्य तुलना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के समन्यवक प्रो कमल कुमार ने अमर्त्य सेन के सामथ्र्य दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए भारतीय सरकार की नीतियों को विकास की अवधारणा से जोड़ा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो मनुका खन्ना ने वैश्विक पर्यावरणीय शासन के परिप्रेक्ष्य में पर्यावरणीय मुद्दों यथा ग्लोबल वार्मिंग क्लाइमेट चेंज पर अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही आप द्वारा भारत के प्रथम राजनीति विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित करने वाले महान प्रो वीएस राम की स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो कमल कुमार, प्रो कविराज, प्रो राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डा राजीव सागर, डा माधुरी साहू, डा अनामिका, डा जितेन्द्र कुमार, डा दिनेश व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।