लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियिम 2019 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शनिवार से क्षेत्रीय स्तर पर रैलियां शुरू होने जा रही हैं। रैलियों की तारीख तय हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 18 जनवरी को काशी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेगें। गोरखपुर क्षेत्र की रैली 19 जनवरी को होगी। गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पर होने वाली रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
Tags BJP's statewide campaign in support of CAA from today सीएए के समर्थन में बीजेपी का प्रदेशव्यापी अभियान आज से
Check Also
गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर नगर निगम का विशेष आयोजन
• पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर सुरक्षित नहीं रह सकते- एके शर्मा • महापौर ने दिया ...