Breaking News

IPL 11 : मुंबई को मैच से पहले ही झटका

IPL 11 में मुंबई की टीम को आज मैच शुरू होने से पहले ही झटका लग गया है और ये झटका मुंबई को पैट कमिंस के रूप में लगा है। इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद मुंबई इंडियंस को भी चोट के चलते अपना अहम खिलाड़ी गंवाना पड़ा।

IPL 11 में कमिंस अब नहीं खेलेंगे मुंबई से

मुंबई इंडियंस ने कमिंस को इस बार ऑक्शन में 5.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब वो IPL 11 का हिस्सा नहीं रहेंगे। कमिंस पीठ में चोट के चलते पूरे आईपीएल से आउट हो गए हैं।

कमिंस को इससे पहले भी बैक इंजरी की शिकायत रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान उनको फिर से पीठ में अकड़न महसूस हुई। कमिंस को फिलहाल क्रिकेट से दूर बैठना पड़ेगा। उनकी ये इंजरी और सीरियस ना हो जाए, इसीलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

पहले मैच में मिले हार की बाद मुंबई को एक और बड़ा झटका लग गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की मुंबई अपने इस खाली जगह को किस प्रकार भर्ती है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...