Breaking News

नहीं रहे गरीबों के मसीहा डॉ. अशोक गर्ग

औरैया। नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अशोक गर्ग का देर रात दिल्ली में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया है। डॉ. गर्ग के कई दशक से नगर में चिकित्सक के रुप मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. गर्ग नगर के एक मात्र चिकित्सक थे जो 24 घंटे जरुतमंदो के लिए उपलब्ध रहते थे। शनिवार को उनके आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण नगर शोकमय हो गया।

नगर के व्यापारियों व समाज सेवियों का कहना है कि डॉ. अशोक गर्ग का निधन चिकित्सा के क्षेत्र में एक अपूर्णनीय क्षति है। डॉ. गर्ग के 3 बेटे हैं, जिनमे 2 डॉक्टर हैं। डॉ. गर्ग के निधन पर जॉइंट्स ग्रुप औरैया, अग्रवाल सेवा समाज,भारत विकास परिषद, आई एम ए,नीमा सभी व्यापारिक संगठनों समेत नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ० रामबाबू बाजपेयी, समाज सेवी पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला , श्रीकांत पाठक, सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे, क्षत्रिय समाज के संरक्षण रविंद्र सिंह कुशवाह, श्रीजी पेट्रोल पंप के मालिक कमल वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सपा नेता अनुज यादव, डॉक्टर गोविंद पाल, दीपक पुरवार, अंकुर पोरवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, डॉ. गिर्राज अग्रवाल, डॉ. सर्वेश आर्य, डॉ. एसएस परिहार, डॉ. रविकांत गर्ग, महावीर शर्मा, व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी बबलू, ब्रजेंद्र गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, राजेंद्र पुरवार, अशोक कपूर, वेद गहोई, डॉ. मनोज चौरसिया, विचित्र पहल संस्थापक आंनद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, नितिन वर्मा, नवनीत पुरवार, दीपू यादव, कुलदीप यादव, रविभान सिंह, गुरमीत सिंह,सुरेश पुरवार, शिवम विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, पत्रकार आंनद कुशवाहा, सुरेश मिश्रा, व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल, बृजेश बंधु, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. अजय राजावत, राम प्रकाश शर्मा, मनीष गुप्ता, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, राहुल तिवारी, संदीप शुक्ला, आदि ने शोक प्रकट किया।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...