Breaking News

बिधूना के पवन सिंह को मिला राष्ट्र रत्न अवॉर्ड, रसूलाबाद ब्लाक में एआरपी के पद पर हैं तैनात

• कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यशाला में दिया गया राष्ट्रीय सम्मान

• जनपद के शिक्षकों में दौड़ी हर्ष की लहर

औरैया। तहसील बिधूना में स्टेट बैंक वाली गली निवासी और वर्तमान में ब्लॉक रसूलाबादब्लॉक रसूलाबाद में एआरपी के पद पर कार्यरत पवन सिंह को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन आज उन्हें एक भव्य समारोह में यह अवार्ड प्रदान किया गया। पवन सिंह को राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर जनपद के सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।

बिधूना निवासी पवन सिंह रसूलाबाद ब्लाक में एआरपी के पद पर कार्यरत हैं। और लगातार सभी शिक्षकों को नित नये शैक्षणिक कार्यों के लिये मोटिवेट करते रहते हैं। अपने सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान भी पवन सिंह विभिन्न स्कूलों में जाकर शिक्षकों की प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं। उनकी गिनती जनपद के कर्मठ एआरपी में होती है। इससे पहले भी पवन सिंह को कई राष्ट्रीय और प्रदेशीय अवार्ड मिल चुके हैं।

योगी सरकार प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को खोज कर विकसित करने में जुटी

कुरुक्षेत्र हरियाणा में नवोदय क्रांति परिवार भारत के बैनर तलेकुरुक्षेत्र हरियाणा में नवोदय क्रांति परिवार भारत के बैनर तले एक से तीन जनवरी तक शिक्षकों की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ अमेरिका से ओम प्रकाश वर्मा ने ऑनलाइन किया। जबकि कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि अफ्रीका के सौदान सिंह तरार ने कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने पर राष्ट्रीय कार्यशाला में अफ्रीका से पधारे सोदान सिंह तरार ने कानपुर देहात के एआरपी पवन सिंह को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में पवन सिंह द्वारा किये जा रहे नित नये प्रयोगों से प्राइमरी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर लाभ पहुंच रहा है। सोदान सिंह तरार ने कहा कि एआरपी पवन सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा की चुनौतियों को दूर करने के जो प्रयास किये जा रहे हैं वह अनुकरणीय हैं। नवोदय क्रांति परिवार भारत उनके कार्यों को सलाम करता है।

प्रवासी भारतीय सम्मान_2023 पुरस्कार, 27 लोगों का हुआ चयन

एआरपी पवन सिंह को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर जनपद के शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। रसूलाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल, शिक्षक नागेंद्र वर्मा, पारुल निरंजन, सर्वेश कुमार, मोहम्मद जावेद, संजीव दुबे, सुरेंद्र वर्मा, आनंद प्रताप, शुऐब अहमद, विनीत कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार, अख्तर अली, प्रियांशु राजावत, यूएन त्रिवेदी, अंकित पाल, सविता यादव, शिवकरन, पुनीत मिश्रा, अनुराग विक्रम सिंह तोमर, आशीष कमल, सुरेश चंद्र, शैलेश कुमार, अखिलेश द्विवेदी, ममता सिंह, विनोद कुमार सहित जनपद के सभी शिक्षकों ने एआरपी पवन सिंह को राष्ट्र रत्न अवार्ड मिलने पर बधाई दी है।

रिपोर्ट-राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...