Breaking News

सुशासन में जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वाथ्य सुविधा व जन संवाद के दोहरे मोर्चें को एक साथ संभाले हुए है। कोरोना आपदा प्रबंधन उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इसके दृष्टिगत वह वह जनपदों की यात्रा कर रहे है। इसके साथ ही जन संवाद के लिए भी समय निकाल रहे है। पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के पं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल में कोरोना उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की पहली व दूसरी वेव के दौरान वे जनपद अलीगढ़ आये थे। यहां पर कोविड प्रबन्धन कार्यों का निरीक्षण किया था। थर्ड वेव के दौरान भी वह जनपद में कोविड प्रबन्धन के लिए शासन, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बिजनौर के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल में कोरोना व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जनपद बिजनौर के कोविड अस्पताल में शासन प्रशासन व पूरी मशीनरी द्वारा कोरोना संक्रमण से लोगों का जीवन और जीविका बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट कोविड प्रबन्धन के जरिए कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी वेव पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। जन संवाद के माध्यम से योगी ने कांग्रेस सपा बसपा पर प्रहार किया। कहा कि भाजपा के पांच वर्ष के शासनकाल में तीनों पार्टियों के शासनकाल की तुलना में ज्यादा विकास हुआ है। जेवर में फिल्म सिटी बनाया जा रहा है। फिल्मे बनाने वालों और कलाकारों को मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। इन पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश भर में विकास की लहर दौड़ी है। किसानों को गन्ने का भुगतान कराया है। उत्तर प्रदेश में नए मेडिकल कालेज, सड़क, हाईवे एयरपोर्ट, स्कूल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पिछली सरकार में एक ही परिवार का विकास होता था। भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ और अपराधियों,भूमाफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम सरकार ने किया है।

योगी ने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र से एक गुंडा विधायक बन गया था,जिसको जेल भिजवाने का काम भाजपा सरकार ने किया। उत्तर प्रदेश में नए हाईवे बनाए जा रहे हैं, जिनसे प्रयागराज और लखनऊ की दूरी कम हो गई है। बुलंदशहर में भाजपा सरकार अनाथ, निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु इकहत्तर करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण करवा रही है। न्यायिक कार्य की सुगमता के लिए इकतालीस करोड़ से अधिक की लागत से यहाँ उन्नीस कोर्टरूम का निर्माण भी हो रहा है। पहले की सरकारों में हाशिए पर जा चुके बुलंदशहर की नायाब शिल्पकारी के प्रतीक ‘सिरेमिक उत्पादों’ को भाजपा सरकार ने ओडिओपी के माध्यम से बढ़ावा दिया। शिल्पकारों को इक्यावन करोड़ से अधिक ऋण प्रदान किया व कांच।लकड़ी, कपड़ा सहित अनेक उद्योगों को बढ़ावा देकर उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई गई। अब बुलंदशहर के युवाओं को मेडिकल शिक्षा हेतु पलायन नहीं करना पड़ेगा। यहां ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह की स्मृति में हुआ है। यह जनपद विश्वस्तरीय गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है।

भाजपा सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है। उनको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है। हापुड़ में भाजपा सरकार के प्रयासों से राजकीय महिला महाविद्यालय,राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ आईटीआई भी बन रहे हैं। यहां बुनियादी नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हमने यहां अनेक परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया। बावन करोड़ रुपये की लागत से चार रेल उपरिगामी सेतु, लगभग पन्द्रह करोड़ रुपये की लागत से मंडी समिति का आधुनिकीकरण किया गया। भाजपा सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों का करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अंत्योदय।की संकल्पना को साकार करते हुए वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को बारह हजार रुपये वार्षिक पेंशन की सुविधा प्रदान कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा आस्था का सम्मान करते हुए गढ़मुक्तेश्वर मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिली है। पर्यटन व रोजगार की असीम संभावनाओं को विस्तार मिला है।

 

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही पूरे प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इसका लाभ प्रदेश के छियासी लाख किसानों को मिला था। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे पश्चिम और पूरब की दूरी को कम करेगा। भाजपा जन संवाद के माध्यम से प्रभावी रूप में अपना प्रचार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं ने यह मोर्चा संभाला हुआ है। अनेक नेता प्रभावी मतदाता जन संवाद में सहभागी हो रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कासगंज के में कहा कि लोगों ने भाजपा की व पूर्व सरकारों का कार्यकाल देखा समझा है। अब सोच समझकर प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है। वर्तमान सरकार की उपलब्धियां अभूतपूर्व है। पिछली सरकारों को मिला कर भी इतना काम नहीं हुआ,जितना योगी सरकार ने कर दिखाया है। सरकार के बुलडोजर से विरोधी घबरा गए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही भाजपा का चरित्र है। कांग्रेस सरकार में केंद्र से बजट के लिए सौ रुपये आते थे। पात्रों तक सोलह ही पहुंच पाते थे। अब मोदी सरकार मे भेजे गए बजट के सौ रुपये में से सौ रुपये ही पात्र तक पहुंचते हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो पाती है। इसी कारण बिचौलिए भाजपा के विरोध में है।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि के 28 विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

• परीक्षार्थी 25 अप्रैल से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ...