Breaking News

दिल्ली के लोग अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाए तैयार, तेजी से बढ़ेगा तापमान

 दिल्ली के लोगों को अब तपिश भरी गर्मी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में अब तेजी से बढ़ोतरी होगी। यहां तक कि दो दिन में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है।

वहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह से तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन भर तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। लेकिन, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे है। जबकि, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 86 से 29 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

दिल्ली में इस बार गर्मियों का सीजन अभी ठीक से शुरू नहीं हुआ है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और उसके चलते होने वाली बारिश के चलते तापमान लगातार ही सामान्य से नीचे बना हुआ है। आमतौर पर मई के महीने में दिल्ली में लू की स्थिति बनने लगती है और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है। लेकिन, इस बार खासतौर पर सुबह और शाम के समय मौसम अभी भी सुहाना बना हुआ है।

लेकिन, अब दो दिन में ही मौसम की यह राहत समाप्त होने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा होगा। यहां तक कि 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इस बीच, शनिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन, इसके बाद फिर गर्मी में तेजी से इजाफा होगा।

About News Room lko

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...