Breaking News

सेवा पखवाड़ा के तहत किया पौधारोपण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा मानव जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी

बिधूना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा पखवाडा के अंतर्गत शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं द्वारा विकास खण्ड के बंथरा गांव में स्थित काॅलेज परिसर में पौधारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्टूवर तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत आज विकास खण्ड बिधूना के बंथरा में स्थित छोटे सिंह सुमित्रा इण्टर काॅलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फलदार व छायादार वृक्ष रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ वातावरण, जल वायु का जीवन में बहुत महत्व है। उन्हांेने बताया कि स्वच्छ स्थान पर ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जब स्वस्थ मस्तिष्क होगा तभी स्वस्थ भारत बनेगा। यही हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, रमेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विमलेन्द्र सेंगर, मण्डल प्रभारी कुलदीप कठेरिया, मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक सेंगर, किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष हरपाल सेंगर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-राहुल तिवारी 

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...