Breaking News

विद्यालयों में लगाए जाएं फलदार वृक्ष : अभिषेक सिंह

औरैया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शासन द्वारा जनपद को मिले लक्ष्य को पूरा करने हेतु को पूरा करने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा वर्षा काल 2020 में जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया गया है।

डीएफओ सुंदरेसा ने बताया कि शासन द्वारा जनपद के लिए 25 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासन द्वारा मिले लक्ष्य के अनुसार पौधे लगाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग समय रहते माइक्रोप्लान तैयार कर पौधे लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभाग माइक्रोप्लान बनाने में जल्दबाजी ना करें। विशेष ध्यान देकर ही माइक्रोप्लान तैयार किया जाए जिससे कि बाद में माइक्रोप्लान के तहत पौधे लगाने में भी कोई समस्या ना आए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी विभाग ओवर रिपोर्टिंग कतई ना करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वे सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मनरेगा के तहत गड्डे खुदवाकर पौधे लगवाने की कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विद्यालयों में सहजन सहित फलदार वृक्ष लगाए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विभाग का नाम             लक्ष्य

सहकारिता विभाग        – 3300
उद्योग विभाग।             – 7500
ऊर्जा विभाग               – 6500
माध्यमिक शिक्षा।         – 1660
बेसिक शिक्षा।             – 1660
प्राविधिक शिक्षा।         – 4100
उच्च शिक्षा।               – 15600
श्रम विभाग।              – 2500
स्वास्थ्य विभाग           – 11000
परिवहन विभाग          – 2500
रेलवे विभाग              – 22500
रक्षा विभाग               – 5100
उद्यान विभाग            – 50500
गृह विभाग                – 5100
पर्यावरण विभाग        – 62300
ग्राम्य विकास             – 729300
राजस्व विभाग           – 83000
पंचायती राज             – 83000
आवास विकास          – 5100
औद्योगिक विकास      – 5000
नगर विकास              – 14500
लोक निर्माण              – 9100
जल शक्ति                 – 9100
रेशम विभाग              – 22800
कृषि विभाग              – 139940
पशुपालन विभाग       – 7100
वन विभाग               –  1275450
कुल                       =  2585210

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...