Breaking News

PM मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से की अपील- चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरुर देखें

नई दिल्ली। आज भारत के लिए बहुत ज्यादा गर्व वाला दिन है क्योंकि चंद्रयान-2 आज देर रात चांद के दक्षिणी हिस्सी की सतह पर लैंड करेगा। इसका साक्षी पीएम मोदी भी होंगे और वो बेंगलुरु स्थित इसरो के रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिकों और कुछ स्कूलों बच्चों के साथ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि सभी लोग चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरुर देखें और तस्वीरें लेकर उसे ट्वीट करें। उन्होंने कहा कि वो उन तस्वीरों को रिट्वीट भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर कई ट्वीट किए और चंद्रयान-2 को लेकर देशवासियों को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि 130 करोड़ हिंदुस्तानी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह कुछ ही घंटे दूर है। चंद्रयान-2 आज रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार फिर हमारे वैज्ञानिकों के दम को देखेगी।

पीएम मोदी ने लिखा कि मैं भी इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो सेंटर में मौजूद रहूंगा। उनके साथ स्कूली बच्चे भी होंगे, जिनमें भूटान से आए बच्चे भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने लिखा कि ये सभी वो बच्चे हैं, जिन्होंने MyGov पर चल रहे ISRO स्पेस क्विज़ में हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि 22 जुलाई 2019 को जब चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ तब से लेकर अब तक मैंने इस मिशन पर करीब से नजर रखी है। इस मिशन की सफलता करोड़ों हिंदुस्तानियों को फायदा पहुंचाएगी। अंत में पीएम मोदी ने लिखा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि सभी इस लॉन्चिंग को देखें और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें, मैं इन फोटोज की रिट्वीट करूंगा।

आपको बता दें कि देर रात 1.30 बजे चंद्रयान-2 का विक्रम लैंड चांद की सतह पर उतरना शुरू होगा। ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान पीएम मोदी रात को ही इसरो सेंटर पहुंच जाएंगे, वह शुरुआत में सेंटर में रहेंगे फिर कुछ देर के लिए होटल जाएंगे। शनिवार सुबह जब लैंडिंग प्रक्रिया पूरी होगी तो पीएम मोदी फिर इसरो सेंटर में पहुंचेंगे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

University of Toronto, Canada द्वारा CMS छात्रा को 69,000अमेरिकी डालर की Scholarship

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा समाइरा परवीन (Samaira Parveen) को ...