Breaking News

प्रदीप व्यापार और अंकेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनें

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुयी अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों की हुयी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने प्रदीप भैया को व्यापार सभा और अंकेश सिंह चौहान को किसान सभा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी ने डा. मुकेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा तीन जिलों सिद्धार्थ नगर में सूरज त्रिपाठी, महाराजगंज में अरविन्द मिश्रा और संत कबीर नगर में गायत्री नन्दन रॉय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

आज यहां दसौली कुर्सी रोड स्थित हिन्दू महासभा के प्रदेष कैम्प कार्यालय में आयोजित हुयी बैठक में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा विधानसभा चुनाव के लिये पूरी तरह तैयार है, और चुनावी मैदान में प्रत्याषियों को उतारने के लिये उनके नामों को अन्तिम रूप देने का काम षुरू कर दिया गया है।

इस मौके पर श्री त्रिवेदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की सराहना करते हुये कहा कि उन लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी को एक नई ताकत देने और नई पहचान बनाने का काम किया है, और आज भी पूरी तन्मयता के साथ लगे हुये है। इस मौके पर प्रदेष प्रभारी शिवपूजन दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश की जबसे ऋषि त्रिवेदी ने कमान संभाली है, तबसे निरन्तर हिन्दू महासभा नई ऊंचाईयो को ओर बढ़ रही है।

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार सभा संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम तिवारी, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश कोशाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री अश्वनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष लखनऊ नीरज शुंक्ला और महिला प्रकोष्ठ की लखनऊ जिला अध्यक्ष निहारिका सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में पार्टी के सदस्य एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त नियुक्त पार्टी के व्यापार एवं किसाना सभा के प्रदेश अध्यक्षों प्रदीप भैया और अंकेश सिंह चौहान सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष  ऋषि   त्रिवेदी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हम सभी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कमी छोड़ेगें।

About Samar Saleel

Check Also

सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत… चीत्कार उठे घरवाले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की ...