Breaking News

यूक्रेन से युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन के सख्त तेवर, सेना को दिया परमाणु हथियारों के अभ्यास का आदेश

रूस और यूक्रेन के बीच 26 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। फिलहाल यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने खतरनाक इरादों का संकेत दिया है। उन्होंने रूसी सेना को परमाणु हथियारों के साथ अभ्यास करने को कहा है। यह आदेश यूक्रेन की सीमा पर तैनात थल सेना और नौसेना को दिया गया है।

परमाणु हथियारों को भी किया जाएगा शामिल
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अभ्यास के दौरान परमाणु हथियारों को भी शामिल किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कैसे इन हथियारों के साथ तैयारी की जा सकती है और इनका क्या इस्तेमाल हो सकता है।

लगातार दे रहे चेतावनी
बता दें, जब से यूक्रेन से साथ युद्ध शुरू हुआ है, तब से पुतिन परमाणु हथियारों को लेकर कई बार बयानबाजी दे चुके हैं। फरवरी में भी उन्होंने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी। अब पुतिन ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब रूस की सेना का कहना है कि यूक्रेन के अलावा पश्चिमी देशों से भी उसे खतरा है।

एकता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस अभ्यास में परमाणु हथियारों की तैनाती और उनके इस्तेमाल को शामिल किया जाएगा। सेनाएं अभ्यास करेंगी कि कैसे इन हथियारों का जंग में इस्तेमाल करना है और कैसे मोर्चे पर इन्हें तैनात किया जा सकता है। रूस की सेना का कहना है कि इसके जरिए हम यह दिखाना चाहते हैं कि अपनी अखंडता और एकता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और तत्पर हैं।

About News Desk (P)

Check Also

‘क्या अमेरिका मजबूत, बहु-धार्मिक, बहु-जातीय लोकतंत्र बना रहेगा?’, भारतवंशियों से बाइडन की सलाहकार का सवाल

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसी को लेकर व्हाइट हाउस की एक ...