Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रचलित है। काफी समय से फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में व्यस्त थीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। अब जाकर उनकी इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अभिनेत्री अपने निजी जीवन की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब प्रियंका ने आज खास मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही प्रियंका ने पति निक जोनक से साथ बिताए हसीन पलों को भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका फिल्म की शूटिंग में थी व्यस्त
फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अब पूरी हो चुकी है और अब प्रियंका अपना पूरा वक्त अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बीता रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक के साथ कोजी वीडियो शेयर किया है साथ ही बेटी मालती मैरी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रियंका ने निक के साथ साझा की सेल्फी
प्रियंका और निक की इस सेल्फी की खास बात है कि दोनों काफी समय बात एक साथ वक्त बीता रहे हैं। क्योंकि प्रियंका अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में व्यस्त होने के कारण निक के साथ वक्त नहीं बीता पा रही थीं। प्रिंयका और निक की इस सेल्फी में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने स्वेटशर्ट पहनी हुईं हैं साथ ही दोनों ने अपने कोजी मोमेंट को फैंस के साथ साझा किया है। प्रियंका ने कुछ ही घंटों पहले दोनों (प्रियंका-निक) की तस्वीर साझा की है साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘इस तरह की रातें’। प्रियंका और निक की इस कोजी तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि दोनों ने साथ में काफी समय बाद अच्छा वक्त साथ बिताया है।

मालती मैरी का क्यूट वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेल्फी के अलावा बेटी मालती मैरी का एक क्यूट वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में मालती कलरिंग बुक के साथ खेलती नजर आ रही है और जब पीछे मूड़कर देखती हैं तो बेहद ही सरप्रइजिंग लुक के साथ उनक यह क्यूट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

छह दिनों के भीतर पायल-कृतिका से प्यार कर बैठे थे अरमान, बताया क्या होगी गेम स्ट्रैटिजी

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ की लिस्ट शो के सभी कंटेस्टेंट्स की घोषणा हो गई ...