Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ देसी अंदाज में बॉलीवुड के इस हिट गाने पर किया डांस

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार भी प्रियंका ने कुछ ऐसा ही किया। प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह निक के साथ बॉलीवुड के हिट गाने पर देसी अंदाज में डांस करती दिखीं।


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निक जोनस ने साझा किया है। यह वीडियो एक डांस पार्टी का है जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं- ‘लड़की आंख मारे।’ इस वीडियो में निक जोनस के डांस को देखकर प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के इस गाने पर निक भी अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। जो देखने में बेहद क्यूट लग रहा है। हालांकि ये ऐसा पहला वीडियो नहीं है जिसमें निक इस तरह से बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहे हो। इससे पहले भी ये दोनों इसी तरह से बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए थे।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...