Breaking News

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा , कहा एक महीने तक इंजेक्शन लेना पड़ा…, मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी…

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। वह पिछले कुछ समय से लगातार इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने अपने एग्स फ्रीज करने पर बात की और कहा कि उन्होंने 30s में इसके बारे में फैसला ले लिया था।

प्रियंका ने यह भी बताया कि ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान वह एग्स फ्रीज की प्रक्रिया से गुजरी थीं। उन्हें एक महीने से ज्यादा समय तक इंजेक्शन लेने की जरूरत थी। यह प्रकिया काफी दर्दनाक थी। साथ ही काफी खर्चीला भी था। प्रियंका और निक की एक बेटी मालती मैरी जोनस है जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।

प्रियंका पहले भी एग्स फ्रीज करने पर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने भी उनका सपोर्ट किया था। अब प्रियंका ने इस प्रक्रिया के बारे में बताया है। अनरैप्ड पॉडकास्ट के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जब मैं अपने शुरुआती 30s में थी, तो मैंने इसे करने का फैसला किया। मैं उस समय क्वांटिको की शूटिंग कर रही थी। यह दर्दनाक है, आपको एक महीने खुद को इंजेक्शन देना पड़ता है। हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। यह आपको पागल महसूस कराता है। ऐसा लगता कि आप फूल गए हैं।’

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा एक प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। उनके साथ इस बारे में बात की। प्रियंका कहती हैं, ‘किसे पता था कि मैं कब किससे शादी करूंगी। मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी क्योंकि भगवान ने मेरे शरीर को ऐसा करने की क्षमता दी है।’ प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी की। पिछले साल सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।

प्रियंका आगे कहती हैं, ‘मैं उस समय फिल्म कर रहा थी लेकिन मैं इसे सिर्फ अपने लिए करना चाहती थी। यह काफी महंगा था। आपको इसके लिए पहले से बचत करनी चाहिए। यह करना आसान काम नहीं है लेकिन मैं कामकाजी महिलाओं, अकेली महिलाओं या उन लोगों के लिए इसकी सपोर्ट करती हूं जो बच्चे पैदा करना चाहती है लेकिन इसके बारे में निश्चित नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती थी कि जब मैं दुनिया में नहीं रहूं तो एक हिस्सा छोड़ दूं।’

 

About News Room lko

Check Also

‘वड़ा पाव गर्ल’ के खुलासे ने रणवीर को झकझोरा, पिता से नफरत करने की बताई ये वजह

बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला हफ्ता बीत चुका है। घर से दो प्रतिभागी बाहर ...