Breaking News

समाजवादी के समर्थन को जीवनभर याद रखूगीं : Priyanka

रायबरेली। ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे ऊंचाहार में आयोजित समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शिरकत की और समाजवादियों से समर्थन व सहयोग मांगा। लाल टोपी लगाये बीस हजार से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ का उमड़ा जनसैलाब अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, मनोज पाण्डेय जिन्दाबाद के नारो के साथ सोनिया गांधी को समर्थन दोनो हाथ उठाकर देने का विश्वास दिलाया।

सवाल उठाने वालो पर लाठियां चलवाती 

कडी धूप व भारी दोपहरी में भी समाजवादियों की लाल टोपी लगी उमड़ी भीड़ ने उत्साह व जोश देखकर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज इस चुनाव के वक्त पर समाजवदी पार्टी ने उनका समर्थन व सहयोग किया उसे जीवन भर याद रखूगी और संकट व सहयोग में आपके साथ खड़ी रहूंगी। प्रियंका गांधी ने जनता से पूछा बताइये क्या 15-15 लाख रूपये खातो में आये, क्या किसानो की आय दुगुनी हुई, क्या 2 लाख सरकारी नौकरियां मिली उमड़ी भीड़ ने हाथ उठाकर इसका खण्डन किया।
प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया यह कैसी सरकार है जो सवाल उठाने वालो पर लाठियां चलवाती है, यूरिया मिली नहीं, नौजवानो के रोजगार मिला नहीं आखिर किस नाम पर वोट मांग रहे है, प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी ने रायबरेली को विकास का एक नया आयम देने का काम किया है चाहे सड़को का निर्माण कार्य हो चाहे रोजगार हो। प्रियंका गांधी ने कहा समाजवादी राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया कि रायबरेली में पार्टी ने उनकी मदद की।

समाजवादियो ने सदैव सामप्रदायिक शक्तियों को कमजोर

कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे ऊँचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाजवादियो ने सदैव सामप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने और सेर्कुलर ताकतो को मजबूत करने के लिये त्याग एवं नुकसान सहकर भी सामप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मदद करने का काम किया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी नहीं चाहते की रायबरेली में सामप्रदायिक शक्तियां मजबूत हो और इसलिये पार्टी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी सोनिया गांधी जी का समर्थन एवं मदद करने का काम करेगी।
श्री पाण्डेय ने उमड़े हुये समाजवादी पार्टी के समर्थको, प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, सपा के सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आदि का आवह्न किया कि सोनिया गांधी को भारी मतो से जीताकर सामाप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करे। ज्ञात हो कि सपा नेता मनोज पाण्डेय एवं समाजवादी पार्टी के कांग्रेस के समर्थन के बाद कांग्रेस रायबरेली में काफी मजबूत स्थित में खड़ी होगी। प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, आरपी यादव, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र पाण्डेय, प्रदेश सचिव पिछड़ा शिवेन्द्र यादव आदि लोगो ने सम्बोधन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधान, जि0पं0 सदस्य, नगर पचायंत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान व  लाल टोपी लगाये लोगो के साथ सपामय दिखाई दिया।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...