Breaking News

Priyanka का हुआ रोका, जल्द होगा विवाह

फिल्मफेयर ने Priyanka और निक जोनास की ‘रोका’ की रस्म की पहली तस्वीर जारी की है। जिसके बाद प्रियंका और निक की भारतीय रीति रिवाज से हो रही रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

Priyanka और निक जोनास भारतीय परम्परा में सराबोर

तस्वीरों में प्रिंयका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं निक जोनास सफेद रंग के कुरता पैजामा पहन अलग ही अंदाज में नजर आये वहीँ निक के पिता भी भारतीय परिधान में नजर आए। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को भी समारोह में पीले रंग के सूट में देखा गया, जिसके बाद माना जा रहा है कि कार्यक्रम में पीला रंग ही ड्रेस कोड के तौर पर था।

आपको बता दें की निकोलस जेरी जोनास एक अमेरिकी गायक, गीतकार, अभिनेता और रिकॉर्ड निर्माता हैं। जोनास ने सात साल की उम्र में रंगमंच में अभिनय करना शुरू किया और 2002 में अपना पहला एकल जारी किया था। वहीँ प्रियंका चोपड़ा एक अभिनेत्री, गायक, फिल्म निर्माता, समाज-सेवी, और मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट के विजेता रही हैं।

भारतीय रीति रिवाजों से हुई रस्में

प्रियंका चोपड़ा की रोका की रस्म को पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से निभाया जा रहा है। वायरल हो रही एक तस्वीर में प्रियंका और निक जोनास एक दूसरे के हाथ में हाथ रख कर पूजा की रस्म निभाते दिखाई दे रहे हैं।

भारत पहुचें निक

निक सह परिवार मुम्बई पहुंचे हैं। प्रियंका ने भी अपने सास और ससुर के स्वागत के लिए काफी तैयारियां की थीं। सूत्रों द्वारा पता चला की प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने कुछ करीबियों को 18 अगस्त के लिए नेवता दिया है। सुबह 10 बजे प्रियंका ने भारतीय परंपरा के अनुसार ‘रोका’ की रस्म को पूरा किया।

निक जोनास और उनका परिवार इस सप्ताह के अंत में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के परिवार की ओर से आयोजित मनोरंजन पार्टी में हिस्सा लेने ही भारत पहुंचे हैं। यह पहली बार होगा की प्रियंका और निक के परिवार आपस में मिलेंगे और एक दूसरे को जान सकेंगे क्यूंकि निक की परंपरा के अनुसार शादी के पहले दोनों परिवारों का मिलना जरूरी होता है।

रवि गोकुल

 

 

About Samar Saleel

Check Also

Health Tips: इन दिनों में कंसीव करने की संभावना होती है ज्यादा, जल्द पूरा होगा मां बनने का सपना

कई महिलाओं को कंसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। कंसीव करने के ...