Breaking News

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद कुमार श्रीवास्तव को वर्ष 2024 से वर्ष 2027 तक तीन वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ का महासचिव बनाया गया। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में प्रो श्रीवास्तव को चयनित किया गया।

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

इस राष्ट्रीय आर्थिक अधिवेशन में यूपीयूइए के राष्ट्रीय आर्थिक अधिवेशन में देश एवं विदेश से लगभग 500 विषय विशेषज्ञ, शोध अवेन्षण द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन की आम सभा में प्रो विनोद श्रीवास्तव को पुनः तीन वर्ष के लिए एसोसिएशन के महासचिव पद हेतु चयनित किया गया।

पहली बार में नायब तहसीलदार… 2022 में आईआरएस; राजीव अग्रवाल ने अब फिर यूपीएससी में मारी बाजी

महासचिव प्रो श्रीवास्तव ने बताया कि 13 से 15 अप्रैल में लखनऊ में आयोजित आम सभा की बैठक में अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पूर्व आचार्य एवं आगरा विश्वविद्यालय, आगरा के पूर्व कुलपति प्रो अशोक मित्तल को एसोसिएसन के अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। आईएचडी नई दिल्ली के प्रो रवि श्रीवास्तव को ऐमेरिटस एसोसिएशन प्रेसीडेन्ट के रूप में चयनित किया गया।

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

जयपुरिया प्रबन्ध संस्थान नोएडा के डाॅ अमरनाथ त्रिपाठी को एसोशिएसन के कार्य परिषद सदस्य के रूप में चयनित किया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो एनएमपी वर्मा को यूपीया के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया।

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य एवं पूर्व वित्त अधिकारी प्रो सनातन नायक को ऐसोसिएशन के संयुक्त सचिव के पद पर चयनित किया गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...