Breaking News

नाका गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव के कार्यक्रम शुरू

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम रविवार से शुरू हो गये। सिक्ख सेवक जत्थे द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन उन गुरुसिक्खों के सहज पाठ का समापन रविवार को दीवान हाल में किया गया, जिन भाई-बहनों ने पिछले साल पाठ का आरम्भ किया था। सहज पाठ करने वाले सभी लोगों को सिरोपा और उपहार देकर लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने सम्मानित किया।

सिक्ख सेवक जत्थे के प्रधान हरविंदरपाल सिंह नीता ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और प्यार के साथ हमारे जत्थे द्वारा पिछले 50 से अधिक वर्षों से मनाया जाता है। संगत को गुरु वाणी के साथ जोड़ने के लिए हर साल सहज पाठ प्रारंभ किए जाते हैं। जिसे एक वर्ष में पूर्ण किया जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को विशेष गुरमत समागम होगा जो शाम साढे छः से लेकर रात दस बजे तक चलेगा। जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई राजेंद्र सिंह और दिल्ली से आए हुए भाई दिलेर सिंह गुरबाणी का कीर्तन करेंगे। सिमरन साधना जत्थे के बच्चे गुरबाणी का कीर्तन करेंगे और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह गुरमत इतिहास समागम में संगत को सुनाएंगे और गुरबाणी की कथा करेंगे।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि 7 सितंबर को मुख्य आयोजन गुरुद्वारा साहब के दीवान हाल में होगा। जिसमें प्रातः 5:00 बजे गुरबाणी के कीर्तन की शब्द चौकी परंपरागत ढंग से गुरु महाराज की अगुवाई में होगी। जिसमें संगत गुरबाणी कीर्तन करते हुए हरी जस गायन करेगी। 6:30 बजे दीवान हाल में गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का प्रकाश होगा और उसके बाद भाई दिलेर सिंह दिल्ली वाले गुरबाणी का कीर्तन गायन करेंगे तत्पश्चात अरदास के बाद गुरु का लंगर संगतो में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत करेंगे। संगत में लंगर वितरण करने की जिम्मेवारी मुख्य रूप से जत्थे के महामंत्री राजवंश सिंह बग्गा तथा कुलदीप सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह की होगी जो जत्थे के अन्य मेंबरों के सहयोग से दोनों दिन संगतो में गुरु का लंगर वितरित करेंगे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...