Breaking News

औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में चरवाहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला

औरैया। जिले के बिधूना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चरवाहे युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम रठगांव निवासी आकाश (19) पुत्र रामबाबू बकरी पालने के साथ उन्हें खेतों में चराने का काम करता था। बीते दिवस शाम छह बजे वह बकरियां चराने के बाद वापस घर आया और उन्हें बांधकर निकल गया जिसके बाद देर रात्रि तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।

आज सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर लाखन सिंह के खेत में खड़े नीम के पर रस्सी के सहारे एक शव लटका देखा। पास जाकर देखा तो शव आकाश का होने पर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।

आकाश का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

बरसात में शहरवासियों को संचारी रोगों, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के हो पूरे प्रबन्ध- एके शर्मा

नगर आयुक्त को शहर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कार्यों की मौके पर जाकर ...