Breaking News

मेष व मकर राशिवालों के व्यवसाय में प्रगति, जानिए आपके लिए क्या सौगात लेकर आए हैं मंगलदेव

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देव सेनापति भी कहा जाता है। इसे कुंडली में पराक्रम का कारक माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि :-
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना के साथ ही मान कीर्ति में वृद्धि होगी। लेकिन, आपके द्वारा अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना आवश्यक है अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

2. वृषभ राशि :-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग के साथ ही धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

3. मिथुन राशि :-
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचे। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, अत: पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

4. कर्क राशि :-
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन मन ही मन किसी बात से परेशान भी हे, इसके लिए अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। उचित होगा बड़ो के अनुभव का लाभ लें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

6. कन्या राशि :-
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि :-
कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। ध्यान रहे जीवन में कई उतार चढाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए, तो नुक्सान आप के साथ कई और लोगों का भी होगा।

8. वृश्चिक राशि :-
भाग्योदय का समय है, अत: अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होगे। कार्यस्थल बार बार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन करने से समाधान हो जाएंगा।

9. धनु राशि :-
परिणय चर्चाओं में सफलता के साथ ही आज धन लाभ भी हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। ध्यान रहे, झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

10. मक़र राशि :-
जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। उचित होगा कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

11. कुम्भ राशि :-
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाने के साथ ही खुद के तौर तरीकों को भी बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

12. मीन राशि :-
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिमेदारियां भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।

??आज का पंचांग-29 दिसंबर 2020??

तिथि चतुर्दशी – 07:55:58 तक
नक्षत्र मृगशिरा – 17:32:05 तक
करण वणिज – 07:55:58 तक, विष्टि – 20:31:33 तक
ऋतु हेमन्त
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग शुक्ल – 16:10:34 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:13:11
सूर्यास्त 17:33:42

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 16:52:00
चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:20:30

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:17:18 से 09:58:40 तक
कुलिक 13:25:30 से 14:06:52 तक
कंटक 07:54:34 से 08:35:56 तक
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:17:18 से 09:58:40 तक
यमघण्ट 10:40:02 से 11:21:24 तक
यमगण्ड 09:48:19 से 11:05:53 तक
गुलिक काल 12:23:27 से 13:41:01 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:38:00 से 12:14:00 तक
☀️ दिशा शूल उत्तर
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...