Breaking News

UP Police के 7639 दीवान की पदोन्नति

उत्तर प्रदेश पुलिस(UP Police) के दीवान पद पर कार्यरत कई अफसरों को जल्द ही एक सौगात मिलने वाली है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस के 7639 दीवान की पदोन्नति हो रही है। पदोन्नति के बाद राज्य को 7639 दरोगा और मिल जायेंगे।

UP Police में पदोन्नति

उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति का यह क्रम सिर्फ उन्ही दीवान पद के अफसरों को मिल रहा जो सिपाही से दीवान बनने के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया थे। बता दें की पदोन्नति के इस क्रम की प्रक्रिया भी आरंभ हो गयी है। जल्द ही इसकी सूची पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ भेज दिया जायेगा।

  • इस पदोन्नति में 1982 बैच से 2014 बैच के दरोगाओं को अवसर मिला है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि दीवान बनने के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया होना आवश्यक है।
  • कुछ लोगों ने पदोन्नति के दौरान प्रशिक्षण पूरा नहीं किया था, ऐसे लोगों को पदोन्नति में मौका नहीं मिलेगा।
  • सूची जारी होने के बाद दरोगा की फिर से प्रशिक्षण दी जाएगी।
  • इस प्रक्रिया में उन्हें भी बहार रखा गया है जिनकी चरित्र पंजिका ठीक नहीं है। पुलिस मुख्यालय में चरित्र पंजिका का सत्यापन चल रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...