Breaking News

छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पछाड़ता जा रहा है : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पछाड़ता जा रहा है। भाजपा राज में देश विदेश तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। यूपी के मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन की समस्याओं पर गौर करने की फुर्सत नहीं है। वे दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि यहां कानून व्यवस्था के हालात रोज-ब-रोज बिगड़ते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन से ज्यादा दिल्ली चुनाव प्रचार की चिंता

सपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकारों के कामकाज से जनता की कठिनाइयां बढ़ी हैं। जिससे लोगों में कुंठा तथा निराशा पनप रही है। केन्द्रीय बजट में भाजपा ने अपनी बहकाने वाली राजनीति का नग्न प्रदर्शन किया है। एक हाथ से कथित रियायतें दी है तो तमाम दूसरी सुविधाएं छीन ली हैं। घरेलू उपयोग की चीजों को मंहगा कर दिया है। बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में कोई संकेत नहीं मिल रहा है। किसानों नौजवानों, गरीबों के लिए झांसे के सिवाय कुछ नहीं है।

About News Room lko

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...