Breaking News

मुझे प्रियंका पर पूरा भरोसा : राहुल गांधी

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद कहा कि प्रियंका के आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में ‘सकारात्मक’ बदलाव आएगा। राहुल यहां पत्रकारों से कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन दिया है कि वे राज्य में कांग्रेस की सच्ची विचारधारा, गरीबों और कमजोर लोगों की विचारधारा को आगे बढाएं।

हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा जो उत्तर प्रदेश को चाहिए,जो उत्तर प्रदेश के युवाओं को चाहिए वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है। राहुल गांधी ने कहा हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। हम राजनीति जनता के लिए और विकास के लिए करते हैं। जहां भी मौका मिलेगा हम फ्रंटफुट पर ही खेलेंगे।

भाजपा को हराने के लिए एक साथ काम

उन्होंने कहा कि वो बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं। कांग्रेस और सपा-बसपा की विचारधारा में काफी समानताएं हैं। हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ है। राहुल ने कहा कि सपा और बसपा के साथ हमारा जहां भी सहयोग हो सकता है,हम करने को तैयार हैं। जहां भी हम भाजपा को हराने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं वो करेंगे।

उत्तर प्रदेश बने नंबर वन प्रदेश

इस मौके पर राहुल ने जनता का आहवान करते हुए कहा कि आप इनको (भाजपा) हटाने का काम कीजिए। हम आपके लिए काम करेंगे। कांग्रेस चाहती है कि उत्तर प्रदेश नंबर वन प्रदेश बने। उन्होंने कहा कांग्रेस ही है जो किसी जाति-धर्म की बात नहीं करती है वो इससे ऊपर की सोचती है। बहन प्रियंका के राजनीती में सक्रीय होने के बाद भाजपाई घबरा गए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, अतिक्रमण हटाया गया, जुर्माना वसूला गया

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन में नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...