Breaking News

रेलमंत्री ने बेरका कर्मियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया

वाराणसी। रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने महाप्रबंधक बरेका अंजली गोयल के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना के शॉप फ्लोर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की। रेल मंत्री को अपने बीच पाकर कर्मचारी बेहद ही उत्साहित थे उनके द्वारा कर्मचारियों का पीठ थपथपाना एवं कुशल क्षेम पूछा जाना उनके उत्साह को बढ़ाने वाला था। कभी न भूल पाने वाले इस पल को कर्मचारी यादों में संजो कर रखा चाहते हैं।

वहीं रेल मंत्री द्वारा महिला कर्मियों को बहन कह कर संबोधित करना महिला कर्मचारियों को दिल से छू गया। महिला रेल कर्मचारियों ने रेल मंत्री के सहृदयता की जमकर तारीफ की जिस कारण संपूर्ण बरेका परिसर में चर्चा के साथ उत्साह का माहौल देखा गया।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...