Breaking News

राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने किया मतदान, बोलीं- भाजपा फिर बनाएगी सरकार

औरैया। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने करीब सुबह 11:20 बजे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर अपना मतदान किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। मैं पूरी विधानसभा के सभी बूथों का जायजा ले रहीं हूं। अब तक 22 प्रतिशत हो मतदान चुका है।

गीता शाक्य ने जायज़ा लेते हुए कहा कि सभी बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदान हो रहा है। बिधूना की जनता ने भाजपा के पक्ष मतदान करने का मन बना लिया है। यहाँ पर चारों ओर कमल ही कमल है। उन्होंने कहा कि शाक्य समाज ने कभी सपा को न अपनाया है न अपनायेंगा। हमारा समाज बिधूना ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा के साथ है।

उनका कहना है कि सपा की सरकार में शाक्य समाज के मकानों, प्लाटों पर कब्जा हुआ और उन्हें पीटा गया। उन्हीं को थाने में बंद किया गया है। उनके साथ घोर अत्याचार हुआ है। हमारा पूरा समाज भाजपा के साथ है। दिनेश वर्मा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फर्क पड़ा है इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

रिपोर्ट- अनुपमा सेंगर

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...