Breaking News

राम नाईक ने किया अभिनन्दन

मुम्बई। कछुआ संरक्षण क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के समान माने जाने वाला बेहलर पुरस्कार प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ के डॉ.शैलेंद्र सिंह का प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अभिनंदन किया है। टर्टल सर्वाइवर एलांयस इंडिया के निदेशक डॉ.शैलेंद्र सिंह को हाल ही में आंतर्राष्ट्रीय ‘बेहलर कछुआ संरक्षण अवार्ड’ प्राप्त हुआ है। जो इस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार समान प्रतिष्ठा का माना जाता है। यह समाचार प्राप्त होते ही एक विशेष अभिनंदन पत्र द्वारा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने डॉ.शैलेंद्र सिंह को तथा टर्टल सर्वाइवर एलांयस इंडिया के उनके सभी साथियों को बधाई दी है।

राज्यपाल के रूप में उत्तर प्रदेश आने के पश्चात् टर्टल सर्वाइवर एलांयस के तथा डॉ. शैलेंद्र सिंह के कार्य से श्री नाईक का परिचय हुआ था। देश के कछुओं की अठारह प्रजातियों का संरक्षण तथा संवर्धन करने का काम डॉ.शैलेंद्र के नेतृत्व में टर्टल सर्वाइवर एलांयस कर रहा है। इनमें से कई प्रजातियाँ तो नामशेष होने का डर है और माना जाता है कि टर्टल सर्वाइवर एलांयस उनकी आखरी उम्मीद है।

कछुआ, घड़ियाल जैसी पानी में पाए जाने वाली जैवविविधता के तथा पर्यावरण के संरक्षण का टर्टल सर्वाइवर एलांयस का काम निश्चितही सराहनीय है। उत्तर प्रदेश सरकार व टर्टल सर्वाइवर एलांयस के बीच हुए समझौता करार के अनुसार यह कार्य विगत कुछ वर्षों से चल रहा है। डॉ.शैलेंद्र सिंह को मिले इस सम्मान के कारण पूरे देश का ध्यान इस अनोखे कार्य की ओर आकर्षित होकर संरक्षण कार्य को और बढ़ावा मिलेगा,ऐसी उम्मीद श्री नाईक ने बधाई देते समय जताई है।

About Samar Saleel

Check Also

‘पुलिस ने प्रसारित किए प्रज्ज्वल के अश्लील वीडियो’, कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार पर लगाए गंभीर आरोप

बंगलूरू। जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी ...