Breaking News

रामलला के बदले गए वस्त्र, गर्मी बढ़ने पर पहनाए गए गोटेदार सूती कपड़े, भोग में अभी बदलाव नहीं

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को रामलला की दिव्य तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई कि गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को शनिवार को आरामदायक सूती पोशाक पहनाई गई।

पोस्ट में लिखा गया है कि ””ग्रीष्म ऋतु के आगमन और निरंतर बढ़ते तापमान को देखते हुए आज से भगवान रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे। प्रभु की ओर से आज धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने हैं, जिनको प्राकृतिक नील से रंगा गया है। साथ ही इसे गोटा पुष्पों से सजाया गया है।”” इस पोस्ट के साथ ही रामलला की खूबसूरत तस्वीर शेयर की गई है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कई दिन पहले से ही रामलला को सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। राग भोग में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सीतानवमी और हनुमान जयंती भी भव्यता से मनाएगा ट्रस्ट
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि रामनवमी की तरह सीतानवमी और हनुमान जयंती भी इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी। रामनवमी में रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को धूप व गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनपथ सहित अन्य स्थानों पर जर्मन हैंगर लगाने और जूट की कारपेट बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह पेयजल उपलब्ध रहेगा। चंपत राय ने यह बात कारसेवकपुरम में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह के दौरान कही।

About News Desk (P)

Check Also

शादी में लाइटिंग के करंट से दो किशोरों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

सुल्तानपुर:  सुल्तानपुर के धनपतगंज थानाक्षेत्र के पियरापार गांव मे रविवार की देर रात विवाह के ...