Breaking News

दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में गोली लगने से हुआ घायल

फिरोजाबाद में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी रवि कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी नंदपुर से रखावली के समीप मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया। वह बाहर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गोली लगते ही जमीन पर गिरा आरोपी : 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रवि के कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े होने की जानकारी मिलते ही फरिहा थाना प्रभारी ऋषि कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस को देख उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पता चलते ही अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दी जानकारी : रवि ने फरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाले 12 वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार रात दुष्कर्म किया था। बालिका टीवी देख कर जा रहे थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार ने बताया कि आरोपी के रखावली के समीप होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम बालबाल बची। पुलिस कार्रवाई के दौरान रवि के पैर में गोली लगी है। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...