Breaking News

नगर पंचायत अंतू अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा जरुरतमंदो को पहुँचाया जा रहा राशन

प्रतापगढ़/अंतू। नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा नगर पंचायत अंतू में अठगवां मिश्रान, सतीगंज, डिंगुर चेरई व अन्य मोहल्लों में घर-घर जाकर राहत सामग्री दी जा रही है।

इस राहत सामग्री के रूप में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, आलू, प्याज, मिर्च, मसाला, सरसो का तेल वितरित किया गया। जिससे जो परिवार इस संकट की घड़ी में बेरोजगार हुए है और निराश्रित है उन परिवारों को 2 वक़्त का भोजन प्राप्त हो सके।

इसके पीछे उनकी मंशा है कि कोई भी गरीब इस संकट की घड़ी में भूखा न रहे। पूछने पर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वो खुद भूखे रह लेंगे लेकिन अपनी जनता को भूखा नही सोने देगे। जनता की हर प्रकार से सेवा करने के लिए वो रात दिन प्रयासरत है। वो अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं जो इस महामारी के दौरान बिलकुल असहाय हो गए है और उनके पास भोजन के लिए सामग्री भी उपलब्ध नही है।

रिपोर्ट-अजीत प्रताप सिंह

About Samar Saleel

Check Also

बरसात में शहरवासियों को संचारी रोगों, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के हो पूरे प्रबन्ध- एके शर्मा

नगर आयुक्त को शहर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कार्यों की मौके पर जाकर ...