Breaking News

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अस्पताल में हुए भर्ती, सीएम योगी ने हॉस्पिटल जाकर की मुलाकात

उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की. सीएम योगी इस दौरान उनके परिजनों से भी मिले. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में पूछा और उन्हें निर्देश भी दिए.

लोहिया हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम ने बताया कि 27 जून को पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शनिवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया फिर माइनर अटैक भी हुआ।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

 

About News Room lko

Check Also

जनता दर्शन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा- समाधान भी होगा, सुविधाएं भी मिलेंगी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को अपने कैम्प ...