Breaking News

भारतीय संस्कृति की प्रासंगिकता


रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
कोरोना आपदा विश्व के परिदृश्य को बदल रही है। इसमें भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों का महत्व स्वीकार किया जा रहा है। यह शास्वत जीवन शैली है। इसमें प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के विचार है,प्राणिमात्र जीव जंतु सभी के प्रति दयाभाव है,वसुधा व मानवता के कल्याण की कामना है,संकट के इस दौर में भारतीय जीवन शैली को ही उपयुक्त माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ऐसे प्रसंगों के माध्यम से बड़ा सन्देश देने का कार्य करती है। पर्यावरण दिवस पर भी उन्होंने इस प्रकार का सन्देश दिया था। एक बार फिर उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय बेबीनार में इस प्रकार के विचार व्यक्त किये है। कहा कि कोरोना से संक्रमित लोगों को एकांतवास और प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित काढ़ा दिया जाता है। यह प्रकृति की ही देन है। सेवा और त्याग की भावना भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। भारतीय संस्कृति आध्यात्म,योग,प्रकृति, आयुर्वेद,सेवा और त्याग का संवर्धन पोषण करती है। इसमें जीव जंतु,पशु पक्षी और पेड़ पौधों को स्वस्थ्य मानव जीवन के लिये संरक्षित करने का भी विचार समाहित है।


राज्यपाल ने युवाओं और बच्चों में फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन हानिप्रद करार दिया। कहा है कि इससे बच्चे पौष्टिक खाद्य पदार्थों से दूर होते जा रहे हैं। जब वे पौष्टिक भोजन से ही शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है।भारतीय संस्कृति,जीवन शैली व आहार बिचार पाश्चात्य संस्कृति की अपेक्षा बेहतर एवं स्वास्थ्यप्रद है। योग के माध्यम से भी अनेक शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें इसलिए यह आवश्यक है कि वे अनिवार्य रूप से भारत सरकार के आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।

इसके अलावा राज्यपाल ने प्रवासी श्रमिकों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण स्तर पर ही अनेक रोजगार सृजित करने की योजना को सराहनीय बताया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में नई शिक्षा नीति लागू करने का निर्णय उचित लिया है। उसमें प्रदेश के विश्वविद्यालय अपनी भूमिका सिद्ध करनी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कामकाजी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिये बाल श्रमिक विद्या योजना का शुभारम्भ किया है।जिसका लाभ मजबूरी में बालश्रम करने वाले बच्चों को मिलेगा।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...