Breaking News

ऋषिकेश : महिला नेत्री के फर्जी डॉक्टर पति ने युवती से की छेड़छाड़, कार्यवाई के बजाये प्रशासन नतमस्तक

ऋषिकेश/उत्तराखंड। ये एक ऐसा मामला है जिसमें किसी सभ्य नागरिक को सच्चाई बयान करने में जीभ कट जाने सा आभास होगा। नाम पता और पहचान इसलिए भी उजागर करने में हिचक है कि पीड़िता और उसका परिवार की अस्मिता को चोट पहुचेगी। सामाजिक जिम्मेदारी के कारण वाजिब यही है कि हवश के पुजारी का ज़मीर जगाने के लिए पूरी सच्चाई को कहानी की शक्ल में पिरोया जाए। जिससे नेत्री और उसके भ्रष्ट पति के दोहरे चरित्र की बानगी से लोग परिचित हो सकें। बेशर्मी की पराकाष्ठा तो ये है कि फर्जी डाक्टर ने जिस कन्या पर नियत खराब की उस उम्र की खुद की उसकी बेटियां हैं।

इस खबर के किरदारों की भूमिका में एक सत्तानशीं महिला नेत्री है, और दूसरा किरदार उसका फर्जी डाक्टर पति है। दूसरे हिस्से का पात्र एक पूर्व सभासद और उसकी पुत्री है। तीसरी जमात में तीर्थनगरी के गणमान्य लोग शामिल हैं। सत्य पर आधारित कहानी ये है कि सत्ता के नशे में चूर एक नेत्री है। उसका पति फर्जी डाक्टर है। कुछ दिन पूर्व तीर्थ नगरी के एक सम्मानित परिवार की सुंदर सुशील बेटी अपना इलाज कराने उसी फर्जी डाक्टर के क्लिनिक पहुँची। यहां फर्जी डाक्टर का आदतन मन डोल गया और उसने कन्या पर हाथ फेर दिया। चूंकि कन्या खुद एक नामचीन मेडिकल इंस्टिट्यूट की इम्प्लाई है और उसकी माता पूर्व राजनीतिक पदाधिकारी और पिता शहर के सम्मानित व्यवसायी हैं। कन्या बड़े भरोसे के साथ तमाम नामचीन संस्थानों को नजरअंदाज कर अपना इलाज फर्जी डाक्टर से कराने आई थी।

फर्जी डाक्टर की हरकतें देख कन्या अवाक रह गई। प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाते ही कन्या चीखते हुए क्लिनिक से बाहर भागी। उम्मीद के परे ये मंजर देखते ही फर्जी डाक्टर के तोते उड़ गए। तारीफ़ की बात ये की कन्या फर्जी डाक्टर और उसकी सत्ता में बैठी पत्नी के प्रभाव में आये बिना अपनी सुचिता बचाने में जुट गई। बौखलाई कन्या ने धमकी दी कि वह इस निर्लज्जता और दुस्साहस की रिपोर्ट ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराएगी। इतना कहकर कन्या फूलती सांसों और असुरक्षा का अहसास समेटे घर पहुँची। घटना की पूरी जानकारी मां जो कि पूर्व में राजनीतिक पद पर रही है उसे दी। आखिरकार फर्जी डाक्टर की करतूत कन्या के पिता को भी पता चली। कन्या और उसके परिवार ने तय किया कि फर्जी डाक्टर का काला चिठ्ठा थाने में खोलेंगे।

इस बीच डाक्टर ने सारा घटनाक्रम अपनी पत्नी को काट छांट कर बताया। मजे की बात ये कि महिला अपने पति की हरकतों से बखूबी परिचित है। लिहाजा उसने घर परिवार से ज्यादा अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा को बचाने की घुड़दौड़ शुरू की। आनन फानन में पीड़ित कन्या और उसके परिवार से संपर्क किया। इतना ही नहीं पीड़िता और उसके माता पिता के पैरों में गिरकर पति की करतूत के लिए माफी मांगी।आखिरकार पीड़ित परिवार की भी सामाजिक बदनामी की मजबूरी थी सो ज्वालामुखी फिलहाल दब गया है। इन सब हालातों के बीच बेलगाम स्थिति तब पैदा हुई जब कन्या चीखते हुए फर्जी डाक्टर के चंगुल से बाहर सड़क पर आई। इस दौरान कुछ पत्रकारों को मामले की भनक लग गई।

पूरी घटना से शर्मनाक तो ये हुआ कि पत्रकारों ने कन्या के साथ हुई वारदात का सौदा कर लिया। ये सौदागर पत्रकार वही हैं जो फर्जी डाक्टर की प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर बैठी उसकी पत्नी के खैरख्वाह बनते हैं। उसे भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि ये सौदागर पत्रकार उसके घड़ियाली आंसुओं का सौदा कर डालेंगे। खैर फर्जी डाक्टर, संवैधानिक पद पर बैठी उसकी पत्नी, पीड़िता सहित उसके परिवार और लंगड़े नाम से कुख्यात पत्रकार की चर्चा ऋषिकेश शहर में चहुँओर है। सुना है इस घटना की शिकायत नेत्री के राजनीतिक संगठन और दुनिया के सबसे बड़े स्वयं सेवी संगठन में भी होने वाली है।

गौरतलब है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में एक बार शासन ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू करने का अभियान चलाया था। फिलहाल वो मिशन पावरफुल लॉबी के दबाव में मेडिकल वेस्ट बनकर रह गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि कन्या से छेड़छाड़ का आरोपी फर्जी डाक्टर के पास न तो उपयुक्त शैक्षिक डिग्री है न ही क्लिनिक का लाइसेंस। इसके बावजूद मां चन्द्रबदनी की कृपा से सारा गोरखधंधा कई वर्षों से चल रहा है। हो भी क्यों न, जिसकी घर वाली राजनीतिक रसूख रखती हो मुख्यमंत्री तक पहुँच हो उसका क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट क्या उखाड़ पायेगा। इतना ही नहीं जिस फर्जी डाक्टर पर कन्या के शोषण का आरोप लगा वह दुनिया के सबसे बड़े एक संगठन से भी जुड़ा है। जाहिर है ऐसे वहशी और फर्जी लोग उस नामचीन संगठन की सुचिता ले लिए भी खतरा हैं। देखने वाली बात तो यह है कि इस फर्जी डाक्टर के क्लिनिक पर कार्रवाई जीरो टॉलरेंस के तहत कब हो पाती है।

लुटेरे ही बाराती बन जाएं तो दुल्हन की आबरू कैसे बच सकती है। ये वैसे ही है जैसे पोस्टरों में बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण का नारा फलीभूत हो रहा है। हास्यास्पद तो ये है कि ऋषिकेश की नेत्री अपने फर्जी डाक्टर की करतूत को छुपाने के लिए पीड़ित परिवार के चरणों में साष्टांग हो जाती है, जबकि वो खुद एक महिला है। वैसे भी राजनीति में यह माना जाता है कि पद लालसा की पूर्ति के लिए कुछ भी दांव पर लगाया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...