कसया, कुशीनगर (मुन्ना राय)। जनपद के फाजिल नगर (Fazil Nagar) क्षेत्र के मधुरिया स्थित एसआरडी चिल्ड्रेन एकेडमी (SRD Children Academy) में राष्ट्रीय लोकदल एवं एनडीए (Lok Dal and NDA) के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh)का आयोजन किया गया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि होली प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का पर्व है। इस पर्व को प्रेम के साथ मनाएं। रालोद प्रदेश सचिव सिया शरण पांडेय ने कहा कि होली भारत की प्राचीन विरासत है। यह पर्व हमें एकता और मिलन का संदेश देता है। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष विनोद कुंवर ने होली पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस दौरान ग्रामप्रधान राजू यादव, राकेश पाण्डेय, अरविंद सिंह, श्रीनिवास गुप्ता, संतोष चौहान, पंकज त्रिपाठी, निरंजल निराला, सिंपल पाण्डेय, डॉ अजय शर्मा, मुकेश यादव, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, डॉ रमेश तिवारी, शिवांशु पाण्डेय, रवि तिवारी, हिमांशु शर्मा, रक्षा तिवारी, नंद कुमार चौबे, महेंद्र कुशवाहा, कौशलेश पांडेय, भगवान दयाल विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद, रामेश्वर लाल गौतम, विशुनदेव गौड़ अजय यादव, अनिल मिश्रा, सिंहासन गुप्त, राकेश उपाध्याय, कैलाश चौबे, विकास यादव, भोला प्रसाद, केदार सेठ, यज्ञाचार्य त्रिभुवन पांडेय, देवेन्द्र राय, रमेश राय, शिवासु पान्डेय उपस्थित रहे।