Breaking News

Achievement of SMNRU: Nature Index Ranking में 162 वां एवं ओवर ऑल रिसर्च आउटपुट में द्वितीय प्राप्त किया स्थान

लखनऊ। डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (SMNRU) उत्तर प्रदेश का ऐसा राज्य विश्वविद्यालय है, जिसे इस रैंकिंग में पहली बार स्थान मिला है। डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग- 2025 ( Nature Index Ranking 2025 ) में 162 वां स्थान एवं ओवर ऑल रिसर्च आउटपुट (Overall Research Output) में द्वितीय स्थान मिला। एक जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 की अवधि में शोध डेटा (Research Data) के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई।

गौरतलब है कि डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भारत के सभी 389 उच्च शिक्षा संस्थानों में 215 वां और विश्वविद्यालयों में 162 वां स्थान प्राप्त किया है। रसायन विज्ञान श्रेणी में देश में विश्वविद्यालय को 139 वां और बायोलॉजिकल साइंस में 59 वां स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं।

Lucknow University: आनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केन्द्र में प्रवेश प्रक्रिया 17 मार्च से

SMNRU के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। शोध संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता ने हमें राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया है। मेरा यह प्रयास है सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में यह विश्वविद्यालय दिव्यांगता के क्षेत्र में सेंटर फार एक्सीलेंस बने। इस दिशा में हम कृत संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। ये विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र न हो, बल्कि उस समावेशी भाव का केंद्र हो। इस विश्विद्यालय का आदर्श वाक्य है संवेदना, सेवा और सहयोग। हम सभी को एक मिलकर एक योजक की भूमिका का निर्वहन करते हुए बड़े लक्ष्यों को हासिल करना है।

About reporter

Check Also

होली मिलन समारोह में बोले RLD अध्यक्ष- होली सद्भावना और भाईचारे का पर्व

कसया, कुशीनगर (मुन्ना राय)। जनपद के फाजिल नगर (Fazil Nagar) क्षेत्र के मधुरिया स्थित एसआरडी ...