Breaking News

रालोद अध्यक्ष ने किसान संदेश अभियान की शुरुआत की, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर गन्ना किसानों की मांगो को लेकर किसान संदेश अभियान की शुरूआत की जा रही है, जिसमें विकास कादियान को अभियान का प्रदेश संयोजक तथा वेद्र प्रकाश शास्त्री को अभियान के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है।

लग्जरी होटल से कम नहीं होगी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं, वॉच टॉवर से काशी के अर्धचंद्राकार घाटों का मिलेगा एरियल व्यू

श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह ने सरकार को विभिन्न मंचों के माध्यम से कहा है कि गन्ने का लाभकारी मूल्य जल्द से जल्द घोषित किया जाए। मगर उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक उस मांग पर ध्यान नहीं दिया है। पिछले वर्ष चुनाव थे तो 26 सितंबर 2021 को ही गन्ने का मूल्य घोषित किया गया था, अब 2022 का वर्ष खत्म होने को आया है और इस सरकार ने गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया है।

श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना किसानों के प्रति इस उदासीन रवैया को बदलने के लिए और सरकार को जगाने के लिए जयंत चौधरी ने किसान संदेश अभियान की शुरुआत की है, जिसमें एक लाख पत्र गन्ना किसान अपने अपने जिले से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे और मांग करेंगे कि जल्द से जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित किया जाए। जिससे गन्ना किसान अपने और अपने बच्चों के भविष्य की योजना को बना सकें। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के द्वारा भी मुख्यमंत्री जी को किसान संदेश अभियान का पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...