Breaking News

भारतीय समय के अनुसार स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच मुकाबला, एक्शन में रोनाल्डो

फीफा वर्ल्ड कप में आज पांचवें दिन चार मैच खेले जाएंगे। फुटबॉल के फैंस को आज रोनाल्डो खेलते दिखेंगे। नेमार भी आज मैदान में उतरेंगे। दिन का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मैच उरुग्वे की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दो बड़ी टीमों के मैच होंगे।

तीसरे मुकाबले में #रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सामना घाना से होगा। वहीं, आखिरी मुकाबले में नेमार की ब्राजील के सामने सर्बिया की टीम होगी। भारतीय समय के अनुसार स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीचमुकाबला दोपहर के 3:30 बजे से शुरू होगा। उरुग्वे बनाम साउथ कोरिया का मैच शाम के साढ़े 6 बजे से, पुर्तगाल बनाम घाना का मैच रात 9:30 से खेला जाएगा। जबकि ब्राजील और सर्बिया की टक्कर देर रात साढ़े 12 बजे से होगी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज एक्शन में होंगे। क्लब विवाद के बाद रोनाल्डो पहली बार खेलते नजर आएंगे। #पुर्तगाल के कप्तान अपनी टीम को जीताकर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे। पुर्तगाल और घाना के बीच अब तक दो मैच हुए हैं। इनमें से एक मुकाबला पुर्तगाल ने जीता है, जबकि दूसरा मैच ड्रॉ पर छूटा था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप है। ऐसे में उनकी टीम उन्हें जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी।

स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून     दोपहर 3:30 बजे
उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया     शाम 6:30 बजे
पुर्तगाल बनाम घाना              रात 9:30 बजे
ब्राजील बनाम सर्बिया            रात 12:30 बजे

About News Room lko

Check Also

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने झाड़ा पल्ला, एफआईआर रद्द कराने के लिए पहुंची हाईकोर्ट

  RCB Victory Parade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ...