Breaking News

बीजेपी शासित प्रदेश में प्रवेश हुई प्रियंका गांधी बेटे और पति के साथ कदमताल करती आई नजर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। आज #प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। भारत जोड़ो यात्रा छह दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों से होते हुए बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई है।

इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। प्रियंका जो उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव हैं, बुधवार को इंदौर पहुंचीं और गुरुवार तड़के राहुल के साथ शामिल हुईं। सफेद सलवार कमीज और भूरे रंग का पफर कोट पहने, यह पहली बार है जब उन्हें यात्रा का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। कांग्रेस ने दोनों की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘कदम मजबूत होंगे, जब हम साथ चलेंगे।’

महाराष्ट्र चरण पूरा करने के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली #यात्रा राजस्थान जाने से पहले मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हाथ में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही बोडरली गांव पहुंचे।

About News Room lko

Check Also

पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान

नई दिल्ली:  सैम पित्रोदा द्वारा भारतीयों की तुलना चीनी-अफ्रीकी लोगों से करने वाले बयान पर ...