Breaking News

अपनी राशि के मुताबिक जानिये किस पेड़ की पूजा करने से आपको मिलेगा मनचाहा वरदान

बात चाहे वातावरण की हो या भारतीय संस्कृति की पेड़-पौधों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। बल्कि कुछ धार्मिक व ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिस प्रकार हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की पूजा करने से अच्छे व शुभ फल प्राप्त होते हैं ठीक वैसे ही पेड़-पौधों की पूजा से भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो तमाम पेड़-पौधों में हिंदू धर्म के किसी न किसी देवता का वास माना जाता है। यही कारण है कि इन्हें पूजनीय माना जाता है। इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इन पेड़-पौधों की पूजा करता है तो इससे न केवल भगवान की कृपा प्राप्त होती है बल्कि साथ ही साथ विभिन्न तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। हम जानते हैं आप में से शायद ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इस बात पर यकीन नहीं होगा कि भला किसे पेड़ या पौधे की पूजा से लाभ कैसे प्राप्त हो सकता है। तो अगर इससे जुड़े अच्छे व शुभ फल पाना चाहते हैं तो आगे जानिए कि आपको अपनी राशि के मुताबिक किसी पेड़-पौधे पूजा करनी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष एवं वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव माने जाते हैं। इसलिए इन राशि वालों के जातकों को मंगल देव की कृपा पाने के लिए खैर के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए।
वृष तथा तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव कहलाते हैं, इसलिए इस राशि के जो भी जातक होते हैं उन्हें गुलर के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से इनकी कृपा प्राप्त होती है।

मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध देव है, इन के जातकों को बुध देव की कृपा पाने के लिए अपामार्ग के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र देव को कहा जाता है, चंद्र देव के शुभ फल पाने के लिए इन्हें पलाश के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

सिंह राशि के स्वामी नवग्रह के राजा सूर्य देव माने गए हैं, इस राशि के जातकों को आक के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे इनको इनकी कृपा प्राप्त होगी।

धनु व मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह को कहा गया है। तो अगर आपकी राशि धनु या मीन है तो इनकी कृपा के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मकर तथा कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं। शनि देव की कृपा पाने के लिए इस राशि को शमी के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त बताएं गए पेड़ों की सुखी लकड़ियों से अपनी राशिनुसार स्वामी ग्रहों की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए हवन भी करना चाहिए।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...