जौनपुर। मुंबई में सरकारी सेवा में कार्यरत वर्तमान में रिटायर सारंडिह गांव के निवासी सदानंद दुबे (Sadanand Dubey) का सत्कार इन्द्रजीत पुस्तकालय, सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद और सामवन्ती ग्राम महिला विकास मंडल जुडपुर जौनपुर के संस्थापक विनोद कुमार दुबे, नेवी के वरिष्ठ वैज्ञानिक बलिराम दुबे ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुंबई के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक राम अकबाल दुबे, विनोद मिश्रा ग्रामांचल के शिक्षक, पत्रकार चंदन महाकाल, ग्राम प्रधान के अलावा अन्य कई शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित थे।
गांव में नल से स्वच्छ पेयजल पीकर बोले छात्र-अरे वाह यहां तो आरओ से भी है साफ पानी
सभी ने अस्सी वर्ष के अधिक उम्र वाले सदानंद दुबे की सराहना की। सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद के संस्थापक विनोद कुमार दुबे ने उनके बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज को ऐसे आदरणीय व्यक्तियों की सक्त जरूरत है। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ वैज्ञानिक बलिराम दुबे ने किया।