Breaking News

राहुल गांधी पर भड़क उठीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कहा देश से बाहर निकालो…

निवार को भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए उनके बयान को लेकर निशाना साधा। प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी को देश से बाहर निकालने की बात कही।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि संसद में बोलने के दौरान विपक्षी नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा था कि अक्सर विपक्ष की आवाज को खामोश कर दिया जाता है। लंदन में दिए उनके इसी बयान पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निशाना साधा और देश से बाहर करने की बात कही।

दरअसल पिछले दिनों लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में वहां की लेबर पार्टी के सांसद विजय शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में ही राहुल गांधी ने बोलते हुए भारत में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा ने उन पर जमकर निशाना साधा था। इसी क्रम में शनिवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी राहुल गांधी को देश से निकालने की बात कही।

राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमने मान लिया है कि राहुल गांधी भारत के नहीं हैं क्योंकि उनकी मां इटली से हैं। राहुल गांधी द्वारा संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाने वाले बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश की संसद को कांग्रेस नहीं चलने देती है, अगर संसद ठीक से चलने लगे तो काम ज्यादा होगा और इससे कांग्रेस का वजूद खत्म हो जाएगा। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म होते देख राहुल गांधी का दिमाग भी खराब हो गया है.

बात करते हुए भाजपा की फायर ब्रांड नेता प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि आचार्य चाणक्य ने कहा था कि “विदेशी महिला से पैदा हुआ बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता है” ठाकुर ने कहा कि आचार्य चाणक्य की इस बात को राहुल गांधी ने सही साबित कर दिया।

 

About News Room lko

Check Also

कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा रही भाजपा, 11 में से ये तीन दिग्गज उम्मीदवार ED की जांच के घेरे में

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ...