Breaking News

सहाय सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को किया निःशुल्क कंबल वितरण

अयोध्या। जनपद के गोसाईंगंज नगर के उत्तरी छोर पर स्थित रामगंज में सहाय सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित रामसहाय तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई।

मुख्य अतिथि गोसाईगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल वितरण करना बहुत ही पुनीत कार्य है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कहा  कि सेवा का भाव सभी लोगों में होना चाहिए। यह भी एक ईश्वरीय साधना है। गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हम सबका उद्देश्य होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि गोसाईगंज कोतवाली के प्रभारी परशुराम ओझा ने कहा कि समाज के सभी सशक्त और समर्थ लोगों को ठंड में गरीबों को और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए। अपना दल के प्रमोद सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम को जनहित में बताते हुए सराहना किया। इस अवसर पर डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा और पंकज सिंह ने कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य की प्रशंसा की।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About reporter

Check Also

सेवा भारती के प्रांतीय वर्ग में मेंटल हेल्थ और हैप्पीनेस पर व्याख्यान

वर्ग में प्रतिभाग कर रही महिलाओं और किशोरियों को राखी बनाने का प्रशिक्षण सुल्तानपुर। रोज़ाना ...