Breaking News

साईं दीप फाउंडेशन कौशल विकास केंद्र के सहयोग से गरीब महिलाओं और बालिकाओं को देगी प्रशिक्षण

लखनऊ। साईं दीप फाउंडेशन (कौशल विकास केंद्र द्वारा सहायता प्राप्त) का उद्घाटन आज स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष विंध्या थापर ने माननीय मंत्री को पुष्प देकर उनका स्वागत किया तथा मंत्री श्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर फाउंडेशन का शुभारम्भ किया।

इसके बाद फाउंडेशन की अध्यक्ष विंध्या थापर द्वारा आरम्भ किये गए सभी कार्यों जैसे सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग एवं हांडीक्राफ्ट प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। संस्था कौशल विकास केंद्र के सहयोग से गरीब महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण देगी।

मंत्री जय प्रकाश सिंह ने विंध्या थापर के नेतृत्व में गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए किये जा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की और आगे भी इस तरह के कार्यों में सरकार द्वारा हर तरह के सहयोग का आश्वाशन दिया।

फाउंडेशन के संस्थापक सुनील थापर, सीक्रेटरी शोभा ठाकुर एवं संस्था के अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी सचिन ठाकुर, गौरव ठाकुर, अर्चना सिंह ने संस्था के कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...