Breaking News

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को जाजमऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर नगर। समाज वादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह को साथियों के साथ जाजमऊ पुलिस ने भारत बंद के समर्थन में उतरे थे। उनको साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने बताया कि आज हम किसानों के साथ जो हो रहे अन्याय और भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए जो कानून लागू करने जा रही है।

उसी संबंध में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं इसका विरोध सड़कों पर उतरकर कर रहे हैं और गिरफ्तारी कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में हम किसानों को ध्यान में रखते हुए आज भारत बंद का समर्थन करते हैं।

पूरी समाजवादी पार्टी आज किसानों के हित में सड़कों पर उतर कर गिरफ्तारी दे रही है। अगर पुलिस मुझे और हमारे कार्यकर्ताओं को जेल भेजना चाहे तो भेज सकती है।हम किसानों के लिए जेल जाने को तैयार हैं और इसका पूर्ण रूप से विरोध करते हैं।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Aditya Jaiswal

Check Also

सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

अमरोहा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा ...